मध्य प्रदेश सूचना आयुक्त और वरिष्ठ पत्रकार विजय मनोहर तिवारी राष्ट्रीय शरद जोशी पुरस्कार से होंगे सम्मानित.....

 


भोपालः मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग ने 2019 और 2020 के प्रतिष्ठित सम्मानों की घोषणा कर दी है। साल 2020 का राष्ट्रीय शरद जोशी पुरस्कार मध्य प्रदेश सूचना आयुक्त और वरिष्ठ पत्रकार विजय मनोहर तिवारी को प्रदान किया जाएगा। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग यह पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी व्यंग, ललित निबंध, संस्मरण, रिपोर्ताज, डायरी, पत्र इत्यादि विधाओं में उत्कृष्ट रचनात्मक लेखन के लिए प्रदान करता है। पुरस्कार के रूप में दो लाख रूपये की राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य ऐसे लेखकों को सम्मानित करना है जो उपन्यास, कहानी, नाटक आदि मुख्य विधाओं से इतर सृजनात्मक कार्य करते हैं। 

         श्री तिवारी ने पत्र-पत्रिकाओं में लिखने के साथ ही कई किताबों की भी रचना की है। उन्होंने अपनी पहली किताब 'हरसूद 30 जून' 2005 में लिखी थी। उसके बाद किताब लिखने का सिलसिला निरंतर चलता रहा। उन्होंने 'प्रिय पाकिस्तान', 'एक साध्वी की सत्ता कथा,' 'राहुल बारपुते' 'भारत की खोज में मेरे 5 साल' आदि किताबें लिखीं हैं। उनकी सबसे प्रसिद्ध किताब 'आधी रात का सच' है। भोपाल गैस त्रासदी पर आधारित रिपोर्ताज शैली में लिखी गई यह किताब तत्कालीन सरकार के भ्रष्ट रवैये को उजागर करती है। श्री तिवारी की नए साल के शुरुआत में ही 'भारत में इस्लाम के फैलाव की गाथा' तथा 'मीडिया और मीडिया में काम करने वालों की जिंदगी पर उपन्यास' नामक दो किताबें और भी आ रही हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पर्दे के पीछे की दास्तान

मैंने लोगों को बदलते देखा है।

डार्क सर्कल भी गहरी कहानी कहते हैं।